श्रीलंका कल चुनेगा अपना नया राष्ट्रपति, आतंकवाद का मुद्दा रहेगा सबसे महत्वपूर्ण

 


श्रीलंका कल चुनेगा अपना नया राष्ट्रपति, आतंकवाद का मुद्दा रहेगा सबसे महत्वपूर्ण


 


सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा श्रीलंका शनिवार को अपना नया राष्ट्रपति चुनेगा। यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। ईस्टर धमाकों और उसके बाद हुए राजनीतिक धु्रवीकरण के चलते देश के सामने गंभीर सुरक्षा चुनौतियां हैं। देश में करीब 1.59 करोड़ मतदाता हैं, जो राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेन के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे।


इस चुनाव में पूर्व रक्षा मंत्री और श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के उम्मीदवार गोतबाया राजपक्षे और यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के सजित प्रेमदासा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। नेशनल पीपुल्स पावर्स (एनपीपी) के अरुणा कुमार दिसानायके को भी मजबूत उम्मीदवार बताया जा रहा है। प्रेमदासा अपने पिता की विरासत को लेकर आशान्वित हैं और उनकी लोकप्रियता का भुनाना चाह रहे हैं। उनके पिता आर प्रेमदासा 1989 से 1993 तक राष्ट्रपति रहे थे। 1993 में एलटीटीई आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी।